मुलाना पहुंचे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
मुलाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह सद्धभाव यात्रा के सिलसिले में विश्रामगृह पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और सद्धभाव यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति को जानबूझकर धर्म, जाति और नफरत के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी की पहचान हमेशा से एकता, भाईचारे और सद्धभाव की रही है। उन्होंने बताया, 10 और 11 फरवरी को हल्के में कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह की सद्धभाव यात्रा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा पूरे हल्के में निकाली जाएगी और इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। बैठक में जगमोहन जैन,पूर्व ब्लाक प्रधान करण राणा, डॉ.राजेंद्र बुडियो लक्ष्मण हमीदपुर, पूर्व सरपंच रामपाल पपलोथा, ज्ञानी चेहल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद