अंबाला। छावनी के नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से आयोजित बैठक में समिति के प्रधान अतुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधान अतुल शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में परशुराम संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रवीण शर्मा धनाना पार्टी की ओर से प्रभु का गुणगान किया जाएगा, जिसके पश्चात भंडारा आयोजित होगा। मौके पर महासचिव सुरेंद्र राजू शर्मा, सचिव राजेश गोल्डी शर्मा, उप प्रधान रविंद्र बिल्ला, खजांची शशिकांत पाराशर, सतीश शर्मा व पंडित शंभू नाथ शर्मा उपस्थित रहे। संवाद