फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैडेट्स ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Sat, 06 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य व छात्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एनसीसी यूनिट ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार सहित कार्यकारी प्राचार्य डॉ.देवेंद्र ढींगरा मौजूद रहे। एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने सेना ध्वज को सम्मान के साथ फहराया और भारत की संप्रभुता व एकता को बनाए रखने के लिए अनुशासन में रहने की शपथ ग्रहण की। एनसीसी यूनिट के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सतीश कुमार की देख-रेख में अंडर ऑफिसर कैडेट खुशी ने दस दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैंप स्काउट एंड गाइड, कैडेट हरप्रीत और कैडेट पुनीत ने आरडीसी ड्रिल कैंप एनसीसी अकादमी रूपनगर में भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सुभाष कुमार एवं प्रो. अनिल सैनी उपस्थित रहे। संवाद

नारायणगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य व छात्र। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें