कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आभार जताते हुए स्थानीय लोग। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
अंबाला। छावनी के शाहपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इस विकास कार्य से उत्साहित शाहपुर, मच्छौंडा और आसपास के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि 11.65 करोड़ रुपये की लागत से यह केंद्र काफी राहत देगा। संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छा साबित होगा। 13 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले इस केंद्र से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, हजारों युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। वहीं, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की वैज्ञानिक तरीके से फिटनेस जांच संभव हो सकेगी, जिससे परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।