फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध कट के साथ व्यापार भी बंद

विज्ञापन
जीटी रोड पर एनएचएआई द्वारा कंकरीट के डिवाइडरों से बंद किए अवैध कट।
विज्ञापन
अंबाला। पानीपत से लेकर अंबाला तक आने वाले जीटी रोड पर अब ढाबा या दूसरे व्यावसायिक संस्थानों की मनमानी नहीं चलेगी, क्योंकि यहां मौजूद अवैध कटों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बंद करना शुरू कर दिया है। यह काम अब अंबाला तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अवैध कटों के बंद होने से राजमार्ग के दोनों तरफ का व्यापार अब धीमा होने लगा है, क्योंकि अवैध कट नहीं होने से राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक अब यहां रुक नहीं पा रहे। वे उन स्थानों पर रुक रहे हैं, जहां पहले से अनुमति के साथ एनएचएआई ने कट दिया है। ऐसे में इस मार्ग पर ढाबा संचालकों का काम आधे से भी कम रह गया है।
इसी प्रकार अगर किसी को पेट्रोल पंप से पेट्रोल भी भराना हो तो उन्हें नियमानुसार घूमकर ही आना पड़ रहा है। जबकि पहले अवैध कटों के माध्यम से लोग कहीं भी वाहन खड़ा कर देते थे और कहीं भी वाहनों की एंट्री कर ली जाती थी। एनएचएआई के अधिकारियों ने की मानें तो राज्य और जिला सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक में अवैध कटों को बंद करने पर जोर दिया है। हम भी चाहते हैं कि दुर्घटनाएं न हो। इसके लिए यह कदम उठाया है। राजमार्ग पर कोई भी कट देने का प्रावधान नहीं रहता है।
विज्ञापन


हादसों का कारण बनते थे अवैध कट

पानीपत से अंबाला तक ऐसे कई स्थान थे जहां पर राजमार्ग के दोनों तरफ अवैध कट थे। जबकि राजमार्गों पर नियमानुसार ही एनएचएआई कट देता है। मगर कई लोगों ने मनमर्जी से राजमार्ग से ही अपने प्रतिष्ठान में जाने को अवैध रास्ता ही अख्तियार कर लिया। ऐसे में यहां पर अक्सर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई हादसे हो भी चुके हैं। इसके साथ ही सर्विस लेन पर जाने के दौरान भी कई जगह पर अवैध कट बने थे। इन्ही हादसों में कमी लाने को एनएचएआई ने सर्वे कर अवैध कटों को बंद करने का फैसला लिया था। इसके तहत यह काम किया जा रहा है। हालांकि राजमार्ग के किनारे पर एनएचएआई ने लोहे की चादर लगाई है उन्हें भी कुछ जगह तोड़ने का प्रयास किया, जिससे कि कार्य में बाधा डाला जा सके।

रूट पर चल रहा विस्तारीकरण का काम
दरअसल, 500 करोड़ रुपये की लागत से एनएचएआई इस रूट पर विस्तारीकरण का कार्य करा रहा है। जहां पर अवैध कट हैं उन्हें बंद किया जा रहा है। जहां पर पुल संकरे हैं वहां नया पुल बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या है उसे भी एनएचएआई दूर करेगी। पानीपत से लेकर लुधियाना तक इस विस्तारीकरण का काम किया जाना है। इस कार्य को पिछले साल ही शुरू कर दिया था। हालांकि अभी घग्गर नदी पर बनने वाले पुल का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

अवैध कट बंद होने से नहीं रुक रहीं बसें
अंबाला में शाहबाद के पास जीटी रोड पर एक ढाबा संचालक ने बताया कि पहले लंबी दूरी की बस उनके यहां रुकती थी। उसकी सवारियों से उनकी आय अच्छी हो जाती थी। मगर अब एक दो ही बस आ रही हैं, क्योंकि राजमार्ग से गुजरने वाले लोग सर्विस लेन पर नहीं आना चाहते हैं। ऐसे में वह रुकने के लिए ऐसा स्थान देखते हैं जहां पर आसानी से गाड़ी खड़ी हो जाए।

जीटी रोड पर एनएचएआई द्वारा कंकरीट के डिवाइडरों से बंद किए अवैध कट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें