छावनी के कच्चा बाजार से चुलकाना धाम के लिए रवाना होते श्रद्धालु। स्वयं
अंबाला। बाबा श्याम जी के जन्मोत्सव पर छावनी के कच्चा बाजार से बुद्धिराजा साहू और योगेश कुमार के सहयोग से चुलकाना धाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस को ओंकार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अजय नारायण भारद्वाज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम जी की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे हमारी कामना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से दीपक कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, गीता रानी, मनीषा, रमेश कुमार, काजल कुमारी, घनश्याम जी, हरि कृष्ण, चंद्रभान, जीत लाल साहू, सोम नाथ साहू, शिव राज सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।