फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्रिलोकपुर मेले के लिए बढ़ाए जाएंगे बसों के फेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए त्रिलोकपुर मेले के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ये जानकारी रोडवेज अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया तीसरे नवरात्र पर अंबाला डिपो की करीब 25 स्पेशल बसें श्रद्धालुओं को लेकर त्रिलोकपुर पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने मां आदिशक्ति बाला सुंदरी के दर्शन किए।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर मेले में जाने के लिए पहली विशेष बस नारायणगढ़ बस अड्डा से सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट और अंतिम स्पेशल बस रात आठ बजे रवाना हो रही है। इससे पहले नवरात्र में अंबाला से 9 दिनों तक त्रिलोकपुर के लिए बसों का संचालन किया जाता था। लेकिन इस बार रोडवेज नवरात्र में 16 दिनों तक बसों को संचालन किया जा रहा है। पहले नवरात्र पर रोडवेज की 10 स्पेशल बसें , दूसरे नवरात्र पर 15 स्पेशल बसें अंबाला शहर और नारायणगढ़ बस अड्डा से श्रद्धालुओं को लेकर त्रिलोकपुर पहुंची थी। तीसरे नवरात्र पर वीरवार को नारायणगढ़ बस अड्डा से त्रिलोकपुर के लिए सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर पहली बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। इसके एक घंटे बाद दूसरी 7 बजकर 15 मिनट, तीसरी बस 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। यह बस भक्तों को लेकर काला आंब होते हुए त्रिलोकपुर पहुंची।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर धाम है। जहां पर मां आदिशक्ति बाला सुंदरी का ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर है। अंबाला से भी काफी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं, हरियाणा रोडवेज की ओर से अंबाला से त्रिलोकपुर के लिए नवरात्र में विशेष बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर बसें चलाने के लिए परमिट लिए हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
तीसरे नवरात्र पर त्रिलोकपुर के लिए अंबाला सिटी और नारायणगढ़ बस अड्डा से करीब 25 बसें श्रद्धालुओं को लेकर जा रही हैं। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजेंद्र सिंह, डीआई, नारायणगढ़ सब डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें