फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौतों का आरोपी बस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल तीन बसों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई थी, हादसे के आरोपी बस चालक जालंधर के गांव खुंरला किंगरा निवासी यादविंद्र उर्फू सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि 27 दिसंबर 2021 को सद्दोपुर के हीलिंग टच अस्पताल के सामने अल सुबह भीषण हादसा हो गया था। इस दौरान एक चालक ने दो बसों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें