आभूषण शो के शुभारंभ पर सराफा ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग स्थित नियर काकरू स्थित होटल में नार्थ इंडिया ज्वैलरी शो का आयोजन हुआ। आयोजक प्रदीप शर्मा द्वारा तीन दिवसीय ज्वैलरी शो का आयोजन किया गया, इससे सराफा कारोबारियों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को करवाने में सराफा ट्रेडर्स एंड मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन ने सहयोग दिया। अंबाला शहर सराफा ट्रेडर्स एंड मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र परमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय आभूषण शो का शुभारंभ किया गया। प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में मोहाली सहारनपुर, मेरठ, अंबाला, दिल्ली, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के सराफा कारोबारियों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए हैं। आयोजन का मुख्य लक्ष्य जो छोटे-छोटे व्यापारी बाहर लगने वाले आभूषण शो में भाग नहीं ले सकते। वह अंबाला शहर में इस आयोजन में आकर आभूषणों की नई-नई वैरायटी देख सकते हैं, जिससे आने वालों आने वाले समय में आभूषण कारोबार में तेजी आएगी। यह आभूषण प्रदर्शनी 18 अगस्त तक चलेगा।