अंबाला सिटी। खैरा गांव में हुए गोली कांड के तार पारिवारिक रंजिश के जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर जिन चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है, उनमें एक दूर का रिश्तेदार भी शामिल है। आरोपी बकनौर गांव निवासी करणी, मैतला गांव निवासी जस्सी व सुखा और रवालों उर्फ पंडित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
गोली लगने पर घायल गुरजेंट की तबीयत में पहले से सुधार है। दरअसल,मृतक गुरप्रीत के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई पर जो हमला हुआ है, वो सोची-समझी साजिश के तहत रंजिशन किया गया है। बालापुर गांव में टेंट का काम करता है। उसका भाई गुरप्रीत भी उसके साथ ही काम करता था जोकि प्रदीप और दिलजान के साथ 18 जून की दोपहर लगभग एक बजे बाइक पर सवार होकर अपने मामा के बकनौर स्थित घर जा रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे उसके पास प्रदीप का फोन आया और उसने बताया कि कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चलाई हैं। इसमें गुरप्रीत की मौत हो गई है। जबकि दिलजान अभी अस्पताल में भर्ती है जबकि तीसरा प्रदीप का बचाव हो गया था।
मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
ऋषिपाल, प्रभारी, नग्गल थाना।