अंबाला। बीसी बाजार स्थित घर के आगे से बुलेट चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी पर उचित इनाम रखा है। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सीसीटीवी में अपराधी बीसी बाजार छावनी में एक मकान के सामने से बुलेट चोरी करके पैदल चला कर ले जा रहा है। मामले में छह मई को थाना छावनी में शिकायतकर्ता रोहित निवासी आरआर लाइन एयरफोर्स स्टेशन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि तीन व चार मई की रात किसी अज्ञात ने उसकी बुलेट चोरी कर ली। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।