फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तस्करों के घरों पर चला ब़ुलडोजर, ढहाया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नशा मुक्त अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम ने अंबाला शहर की डेहा कॉलोनी से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए थे। उसी आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी चार के इंचार्ज रवि कुमार का कहना है कि उन्हें एसपी अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा द्वारा निर्देश मिले हैं कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे संबंधित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाए। शनिवार को टीम द्वारा तीन घरों व एक अवैध रूप से बनाए गए मंदिर को भी ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर नशीले पदार्थों के अवशेष मिला करते थे। इसी आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई कि है। टीम जब यहां पर पहुंची तो यहां पर रहने वाले लोगों से कागजात व रजिस्ट्री मांगी लेकिन वे कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बार कार्रवाई कि गई। रवि कुमार ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसमें नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ उनके द्वारा बनाई गई संपत्ति को भी अटैच किया जा रहा है। इससे पहले भी निगम द्वारा यहां पर कार्रवाई हो चुकी है।निगम ने पहले भी यहां पर बने तीन मकानों को तोड़ा था।

पुलिस विभाग की ओर से हमें निर्देश मिले थे जिसके बाद कर्मचारियों को भेजकर अवैध अतिक्रमण को तुड़वाया गया है। अगर शहर में कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, स्वच्छता सहायक नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें