फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंटर गिरने वाली जगह का बिल्डिंग ब्रांच ने किया निरीक्षण, ठेकेदार व मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के पटेल नगर में निर्माणाधीन गोदाम के अचानक गिरे 1800 फीट लैंटर के नीचे दबने से मजदूर सियाराम की मौत मामले में पुलिस ने ठेेकेदार लक्ष्मण व बिल्डिंग मालिक कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि शुक्रवार को छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, नगर परिषद के ईओ ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ शिंकजा कसते हुए दस्तोवजों की जांच से लेकर नक्शे को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम को मौके पर भेजा। हालांकि अभी बिल्डिंग ब्रांच की टीम जगह को लेकर असमंजस में है कि आखिर यह सिंचाई विभाग में आती है या नगर परिषद में। अगर दस्तोवज पूरी नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छावनी के पटेल नगर में ठेकेदार की लापरवाही के चलते पूरा का पूरा लैंटर शटरिंग समेत गिर गया था। हादसे में मजदूर गोपाल व रामसिंह घायल हो गए थे जबकि सियाराम की मौत हो गई थी। गनीमत यह रही थी कि बाकि मजदूर लैंटर डालने के बाद बिल्डिंग से बाहर निकलकर खड़े हो गए थे। महेश नगर पुलिस ने मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मजदूर गोपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें