फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बजट जारी, शिक्षकों को मिलेगी एलटीसी राशि

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने एलटीसी (भ्रमण भत्ता) के लिए बजट जारी किया है। विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों का करीब 10.47 करोड़ का रुका बजट जारी किया है। यह बजट अब डिमांड के हिसाब से स्कूलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष बाद कर्मचारियों को यह बजट मिला है। कर्मचारी और शिक्षकों की एलटीसी की फाइल स्वीकृत हो चुकी थी, मगर बजट का इंतजार किया जा रहा था। इसी तरह कुछ शिक्षकों का एलटीसी स्वीकृत हुए एक साल से ऊपर होने पर एक्सपायर भी हो गई है। इन शिक्षकों को दोबारा डीईईओ कार्यालय से रि-वैलिडेट करवाना होगा।
विभाग ने क्लर्क स्टाफ के लिए 17 लाख, पहली से पांचवीं तक 3 करोड़ और छठी से आठवीं तक सात करोड़ 30 लाख रुपये का बजट जारी किया है। विभाग ने अक्टूबर 2022 में अंतिम एलटीसी जारी की थी। बता दें कि कर्मचारी व शिक्षकों को चार वर्ष में एक बार भ्रमण भत्ता के लिए एक महीना का अतिरिक्त वेतन मिलता है।
विज्ञापन

400 से ज्यादा शिक्षकों को मिलेगा लाभ
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि विभाग ने दो वर्ष बाद एलटीसी का बजट जारी किया है। यह बजट 2020 से लेकर 2023 सत्र तक का है। अक्टूबर 2022 तक एलटीसी बजट दिया गया है। यह बजट 31 दिसंबर 2023 तक मिल जाना चाहिए था। मगर मार्च में बजट न आने और 30 फीसदी का कट लगने से एलटीसी का लाभ नहीं मिल पाया था। एलटीसी बजट जारी होने से करीब 400 जेबीटी शिक्षकों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों का एलटीसी स्वीकृत हुए एक वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है, अब स्वीकृति एक्सपायर होने से उनको दोबारा डीईईओ से रि-वेलिडेट करवानी होगी। एलटीसी को लेकर 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करना था। यह बजट 31 मार्च 2025 तक रहेगा।
वर्जन
एलटीसी को लेकर बजट का पत्र आया है। स्कूलों से इसको लेकर जानकारी मांगी जा रही है। स्कूलों में डिमांड अनुसार बजट जारी किया जाएगा। कई कर्मचारियों को पहले एलटीसी मिल चुकी है।
विज्ञापन

सतबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, अंबाला खंड वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें