फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज बीएसएनएल हरियाणा में शुरू करेगा 4जी सेवा

Sat, 27 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। भारत संचार निगम लिमिटेड शनिवार से हरियाणा में 4जी सुविधा शुरू करने जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से 4जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसमें खास बात होगी कि स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क भारत के संचार क्षेत्र को एक नई ऊंचाई देगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक कप्तान सिंह ने बताया कि यह स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क राष्ट्रीय संचार अवसंरचना के क्षेत्र में एक मीटर का पत्थर बनेगा। बीएसएनएल ने हरियाणा में 2056 बीटीएस 4जी उपकरणों की स्थापना की है। इस कार्य को पूरा करने में बीएसएनएल हरियाणा ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसमें अंबाला बीए के अंतर्गत डिजिटल भारत निधि के तहत पांच साइटों व हरियाणा के 22 जिलों में उपकरणों को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें