फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चचेरी बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन
राहुल। फाइल फोटो
विज्ञापन
मुलाना। जफरपुर गांव के रहने वाले राहुल (20) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। राहुल निजी काम से शेरपुर गांव में बाइक से जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल सड़क पर गिरकर घायल हो गया और शनिवार सुबह मुलाना के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस घटना ने गांव में सभी को हिला दिया, क्योंकि एक दिन बाद रविवार को राहुल की चचेरी बहन की शादी थी और घर में तैयारी चल रहीं हैं। इसके बाद से घर में मातम पसर गया। राहुल के जीजा पतरहेड़ी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि राहुल शुक्रवार को जफरपुर गांव से शेरपुर के लिए बाइक से निकला था। दोपहर के समय जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।
इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। यहां से उसे लोगों ने मुलाना के मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राहुल की चचेरी बहन रेणु की रविवार को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और अब मौत की खबर से सभी परिजनों को तोड़ दिया है। राहुल के परिवार में माता पिता, चार बहनें व एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

घर में मातम पसरा हुआ है। राहुल अंबाला में भी हवेली गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता था। इस मामले में मुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। घटनास्थल से कार की टूटी हुई नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी चालक ने दुर्घटना होने के बाद एक बार गाड़ी रोकी थी, मगर फिर फरार हो गया।

सड़क हादसे में भाई बहन घायल
अंबाला सिटी। शहर के कालका चौक पर सड़क हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बलदेव नगर निवासी ओंकार (18) अपनी बहन 15 वर्षीय दीक्षा को पुलिस लाइन के नजदीक स्कूल से परीक्षा दिलाने के बाद एक्टिवा पर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कालका चौक से बलदेव नगर की ओर जाते हुए एक बाइक चालक ने गलत साइड का इंडीगेटर दे दिया। इसी दौरान ओंकार से एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और पास ही बने डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और राहगीरों की मदद से दोनों भाई-बहनों को शहर के नागरिक अस्पताल लाया। इस घटना में दीक्षा को चेहरे व कमर पर चोटें आई है तो वहीं ओंकार को पैर पर व गुम चोटें आई हैं। दीक्षा कक्षा नौवीं में पढ़ती है तो ओंकार 12वीं कक्षा का छात्र है। फिलहाल दोनों भाई बहन उपचाराधीन है।

राहुल। फाइल फोटो

राहुल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें