फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीजा और ससुराल पक्ष पर लगाया बहन को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव कल्याणा से महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। पंजाब के जिला एसएएस नगर मोहाली के गांव पडवाला निवासी कुलदीप सिंह ने नारायणगढ़ के गांव कल्याणा निवासी जीजा नीरज, ससुर प्रीतम सिंह व सास पर उसकी बहन को गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना नारायणगढ़ में धारा 365 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुजाता की शादी 13 साल पहले नारायणगढ़ के गांव कल्याणा निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से बहन के पास दो बच्चे हैं। पीड़ित के अनुसार बहन के ससुराल वाले उसे काफी समय से तंग कर रहे थे और जान से खत्म कर देने की धमकी भी देते थे। बहन ने उससे शिकायत भी की, लेकिन उसने बहन को घर बसाने का बस्ता देकर समझा दिया।
दो मई 2023 को पंजाब के पटियाला गांव कामी में कुलदीप की नानी की मृत्यु हाे गई थी। बहन व उसके ससुराल पक्ष से नानी के संस्कार में कोई नहीं आया। इसे लेकर उन्होंने बहन को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। इसके कुछ दिन बाद वह बहन से मिलने उसके घर गांव कल्याणा आया। वहां उसकी बहन नहीं थी। जब बहन के बारे में बहनोई व उसके परिवार से पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद से वह बहन की काफी तलाश की तलाश करते रहे लेकिन बहन का कुछ पता चला। भाई को शक है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने कोई गलत हादसा न कर दिया हो। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें