फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला दिल्ली हाइवे पर टूटी रेलिंग बनी लोगों की परेशानी

Tue, 11 Apr 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे पर कई जगह से रेलिंग टूट गई है। इससे लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। हाल ही में रेलिंग की मरम्मत का कार्य करवाया था। टूटी रेलिंग के कारण कई बार लोग पैदल व वाहन से हाइवे को पार करते हैं इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार टूटी रेलिंग से जानवर भी हाईवे पर आ जाते हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पड़ताल में सामने आया कि माेहड़ा से लेकर जंडली तक हाईवे पर लगी रेलिग कई जगह से टूटी हुई है या फिर लगी ही नहीं है। टूटी रेलिंग पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे वाहन चालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर टूटी है रेलिंग
मोहडा से शाहपुर, कुलदीप नगर, जीआरपी एसपी कार्यालय व जंडली के तक लगी रेलिंग कई जगह से बीच बीच में से टूटी हुई है या गायब है। अंबाला दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित आइओसी के पास हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते आनंद विहार, विद्या नगर, हरी नगर, घसीटपुर, नन्हेडा, मिलाप नगर, अर्जुन नगर की और से आने वाले वाहन चालक गलत साइड से कैंट की और आते हैं। कई बार पुलिस कर्मियों की चेकिंग से भी बचने के लिए लोग अपने वाहनों को लेकर शाहपुर पुल के नीचे से कैंट की ओर जाते हैं।

एनएच ने कुछ समय पहले मरम्मत का दिया था काम
अंबाला दिल्ली हाईवे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कुछ समय पहले ही रेलिंग में सुधार व नई रेलिंग लगाने का कार्य कराया था। कुछ स्थानों पर सुधार भी हुआ है मगर अभी भी कई जगह ऐसी बची हैं जहां पर रेलिंग या तो है नहीं या टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें