फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गोबिंद नगर स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों का सामान और गहने चुराकर ले गए। महेश नगर थाना पुलिस ने गोबिंद नगर निवासी सुनील कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुनील ने बताया कि पत्नी के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। इसलिए मकान को बंद कर वह दोनों अलग-अलग किराये पर रहते हैं। दोनों पक्ष आते-जाते रहते हैं। 26 दिसंबर को आकर देखा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो सभी कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिसमें चांदी के बर्तन ग्लास, पजेब, चांदी के सिक्के, महिलाओं के सूट, टोंटियां, पीतल आदि गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें