फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आया जो नजर जलवा महबूब-ए-इलाही का...

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की टिंबर मार्केट स्थित जैन धर्मशाला में सेवा सदन के तत्वावधान में हजरत मामू आल्हा बख्श गंगोही के वार्षिक मेले से वापसी की खुशी में महफिल-ए-मामू आल्हा बख्श कव्वाली हुई।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम व्यवस्थापक हेमचंद जैन की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में गंगोह के मशहूर कव्वाल नसीर गंगोही एंड पार्टी की ओर से मामू आल्हा बख्श की शान में एक से बढक़र एक सूफियाना कलाम पढ़ते हुए कव्वालियां पेश की। मामू साहब का बोलबाला हो..... के पवित्र उद्घोष से आरंभ हुई महफिल में कव्वालों ने कई यादगार कव्वालियां सुनाई।
इनमें ये तेरा करम है मामू पिया, मुझे क्या से क्या बना दिया....., आप रुठे तो मनाने में मजा आता है..., ऐसी पोशाक मेरे मामू ने पहनाई है..., आया जो नजर जलवा महबूब-ए-इलाही का... और दर पे मामू के मुकद्दर का कोई खेल नहीं, मेरे मामू के घर देर है अंधेर नहीं...इत्यादि कव्वालियां काफी सराही गई। कव्वाली में दूर-दूराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बिशनगढ़ वाले भक्त मोहनलाल (गुरु ) के सान्निध्य में भक्त पन्ना लाल, भगत राममूर्ति,भगत अनिल जैन,भगत मनजीत सिंह,भगत अजायब सिंह और भगत विक्रम कबीर सिंह आदि गद्दी पर विराजमान हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तों से आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व लगाए गए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु रात भर मामू की महफिल में झूमते रहे। सुबह रंग की रस्म के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सोनू भक्त पिहोवा, बलजीत शर्मा, कमल बंसल, मुकेश आहुजा, दुर्गाप्रसाद बंसल, अवतार सिंह ठोल, तरावड़ी से कुलदीप व तरसेम, भाग सिंह राणा, राहुल हथीरा, तेजपाल और कृष्ण गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें