यमुनानगर। थंबड़ गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थंबड़ गांव निवासी संतोष रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गई थीं। चोरों ने 15 अगस्त से 15 अक्तूबर के बीच मकान का ताला तोड़कर अंदर से एसी, तीन गैस सिलिंडर और स्टील के बर्तन चोरी कर लिए। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद