शहजादपुर। थाना पंजोखरा के अंतर्गत गांव जटवाड़ स्थित एलवटा बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अज्ञात चोर खिड़की का लॉक तोड़कर करीब 500 मीटर कॉपर वायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने कंपनी मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के जग्गी गार्डन निवासी मैनेजर विपिन कुमार ने चौकी पटवी में दी शिकायत में बताया कि 23-24 अक्तूबर की रात चोरों ने कंपनी की खिड़की का लॉक तोड़ा और भीतर से करीब 400 मीटर कॉपर वायर का एक बंडल व एक्सटेंशन बोर्ड की करीब 100 मीटर कॉपर वायर काटकर चोरी कर ली। सुबह साढ़े नौ बजे कंपनी पहुंचने पर चोरी का पता चला। कंपनी में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण चोरों का सुराग नहीं लग सका। पंजोखरा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।