फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर से पीतल की टोटियों व नकदी चोरी

Sun, 05 Jul 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांशी नगर में लगातार दो दिनों तक चोरों ने एक ही घर को निशाना बनाया। चोरों ने न सिर्फ घर में घुसकर पीतल की टोटियां और कीमती आभूषण चोरी किए, बल्कि आराम से 25 मिनट तक पूरे घर की अलमारियों को खंगाला। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कांशी नगर निवासी पीड़ित दीपक ने मॉडल टाउन पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके घर में दो बार सेंधमारी की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पहली बार 1 जुलाई को सुबह करीब 11:46 बजे घर में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने घर में रखे पीतल के बर्तन व बाथरूमों में लगी पीतल की टूंटियां चुराई। दूसरे दिन फिर दोपहर करीब 3:51 बजे फिर से घर में दाखिल होकर लाखों के सोने चांंदी के आभूषण चुराए व 5 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें