बराड़ा। भारतीय जनता पार्टी मुलाना विधानसभा के सिरसगढ़ मंडल के अंतर्गत उगाला में बुधवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष गुलशन डावर के नेतृत्व में बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा। बैठक में बूथ संख्या 242 से 248 के अंतर्गत उगाला शक्ति केंद्र का गठन किया गया। इसमें बृजेश शर्मा को शक्ति केंद्र प्रमुख और रामेश्वर दास उगाला को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, रजत कुमार, संजीव पाल, रामेश्वर, जसविंद्र फौजी समेत काफी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पालक और बीएलए मौजूद रहे। संवाद