फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के ठहराव पर माथापच्ची शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने बेशक ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है और इसकी समय सारिणी और रेलवे स्टेशनों पर होने वाले ठहराव को भी जारी कर दिया है। बावजूद इसके अभी ट्रेनों के ठहराव के लिए प्लेटफार्म का निर्धारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से स्टेशन पर तैनात अधिकारी लगातार इस पर माथापच्ची कर रहे हैं ताकि यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें। हालांकि इस दौरान पूर्व में चल रही कुछ ट्रेनों के समय को लेकर भी टकराव हो रहा है। इसलिए अब ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे कि पहले से चल रही ट्रेनों का ठहराव न बदले और ग्रीष्मकालीन ट्रेनों को भी सही समय पर ठहराव दिया जा सके। इसके लिए ऐसे प्लेटफार्माें को चिह्नित किया जा रहा है।
यहां मौजूदा समय में ट्रेनों की संख्या कम है। इसमें एक बड़ी समस्या दिल्ली और लुधियाना से आने वाली ट्रेनों को लेकर है। दिल्ली व सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म 6-7 और लुधियाना से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म 2 व 4 पर ठहराव दिया जा सकता है, लेकिन इन दोनों प्लेटफार्माें पर दिन के समय 25 से 30 ट्रेनों का ठहराव पहले से ही है। रात्रि के समय तो यह आंकड़ा दाेगुना हो जाता है।
विज्ञापन

आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
रेलवे ने भीड़भाड़ वाले जिन रेल मार्गों को चिह्नित किया है, उसमें नई दिल्ली-कटरा, कटरा-वाराणसी, बठिंडा-वाराणसी, सहारनपुर-अंबाला कैंट, चंडीगढ़-गोरखपुर, कटरा-गोवाहाटी, जम्मूतवी-कोलकाता और कालका-शिमला रेल खंड शामिल हैं। इन रेल खंडों पर दोनों दिशाओं में आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नई दिल्ली से 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को और कटरा से 29 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक वीरवार व सोमवार को चलेगी। इसी प्रकार कटरा से 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को और वाराणसी से 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। बठिंडा से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को और वाराणसी से 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। सहारनपुर से 20 अप्रैल से 30 जून तक रोजाना और अंबाला कैंट से 20 अप्रैल से 30 जून तक रोजाना चलेगी। चंडीगढ़ से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक वीरवार को और गोरखपुर से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। कटरा से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को और गुहाटी से 29 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। जम्मूतवी से 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को और कोलकाता से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक वीरवार को चलेगी। जबकि विश्व धरोहर रेल खंड पर कालका से 12 अप्रैल से 15 जुलाई तक रोजाना और शिमला से 12 अप्रैल से 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें