शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की आयुवर्ग-19 लड़कों की बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-1
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की आयुवर्ग-19 लड़कों की बॉस्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-16वीं में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 28 से 31 जुलाई तक शेमरॉक स्कूल कैथल में आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी की टीम ने शानदार खेल भावना, रणनीतिक कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने विजेता रहे सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है। इस विजेता टीम में आतिश, रोहन, कोमलदीप सिंह, आदित, सक्षम, गुरसहज, शौर्य शामिल रहे।