फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रावास परिसर में पड़ा बॉक्सिंग रिंग वार हीरोज स्टेडियम में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वार हीरोज स्टेडियम के सामने छात्रावास में चल रहा बॉक्सिंग रिंग आखिरकार शिफ्ट हो गया। काफी लंबे समय से बॉक्सिंग कोच की ओर से ये मांग उठाई जा रही थी कि जिस जगह पर रिंग लगा हुआ है वो काफी कम है। जबकि छात्रावास परिसर में किसान आंदोलन की शुरूआत से ही पुलिस की टुकड़ी रह रही है। ऐसे में खिलाड़ियों के अलावा उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार इसको लेकर मांग उठाई गई थी कि बॉक्सिंग रिंग को वारहीरोज स्टेडियम में शिफ्ट किया जाए। अब यह रिंग स्टेडियम में फुटबॉल मैदान के पास ही खाली जगह में लगाया गया है। हालांकि जल्द ही स्टेडियम में रिंग को हॉल में शिफ्ट करने के लिए जगह तलाशी जाएगी ताकि खुले आसमान में धूप व बरसात आदि की परेशानी से छुटकारा मिल जाए। जानकारी के अनुससार बॉक्सिंग रिंग में रोजाना 50 से 60 खिलाड़ी आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी रिंग से राष्ट्रीय पर खिलाड़ी मेडल हासिल कर अंबाला व खेल विभाग का नाम रोशन कर चुके हैं। जिला खेल अधिकारी डॉ. प्रवीण ने बताया है कि बॉक्सिंग रिंग को वार हीरोज स्टेडियम में ही फुटबॉल मैदान के पास शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें