फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज मनोज मिले विज से, की डीएसपी बनाने की मां

Tue, 10 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को कैंट स्थित सेहत मंत्री अनिल विज के हाउस पर अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज मनोज कुमार मुलाकात के लिए पहुंचे। मुलाकात के दौरान मुक्केबाज मनोज कुमार ने सेहत मंत्री से उनको डीएसपी बनाने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने मुक्केबाज मनोज कुमार को आश्वासन देते हुए इस बारे में विचार-विमर्श करने के लिए कहा। मुक्केबाज मनोज कुमार ने बॉक्सिंग फेडरेशन और हुड्डा कार्यकाल में हुए भेदभाव पर बातचीत की। सेहत मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवाद के आधार पर फैसलेे लिए गए। जिससे खिलाड़ी भेदभाव का शिकार हुए। विज ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में खिलाडिय़ों के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। मुक्केबाज मनोज कुमार ने सेहत मंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें