फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिन और रात दोनों गर्म, पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला में दिन में तो गर्मी सता रही है। साथ ही रात्रि के समय भी गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि दिन और रात्रि का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
अंबाला में शनिवार को दिन के समय 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि रात्रि तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जोकि सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इतने तापमान में घरों और वाहनों में एयरकंडीशन भी जवाब देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते ही लोगों के शरीर का तापमान अचानक से काफी बढ़ जाता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कल 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।
विज्ञापन

19 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवा चलने की भी संभावना है। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें