फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन के रिमांड पर भ्रूण लिंग मामले के दोनों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। अब उनसे अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर पूछताछ की जाएगी कि कहां से वो भ्रूण लिंग की जांच करवाते थे और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों जबो माजरा गांव जिला पटियाला निवासी लखविंद्र सिंह और अंबाला सिटी के रतनगढ़ रोड़, शारदा नगर निवासी प्रवीण खुराना को उस समय गिरफ्तार किया था, जब दोनों आरोपियों ने अवैध तौर पर भ्रूण लिंग की जांच करवाने के लिए एक नकली ग्राहक बनाकर भेजी गई महिला से पैसे ले लिए।
आरोपियों के खिलाफ अंबाला सिटी के सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई थी। इस मामले के संबंध में कुरुक्षेत्र के जिला समुचित प्राधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में कुछ दलालों द्वारा गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए कैथल ले जाया जा रहा है। इस संबंध में कैथल के जिला समुचित प्राधिकारी से संपर्क किया गया। इस कार्य में सहायता के लिए पीएनडीटी कैथल डॉ. गौरव पुनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।उनके द्वारा जींद निवासी महिला को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचक द्वारा दलाल लखविंद्र को यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये पहले ही भेज दिए गए। इसके बाद दलाल ने उन्हें कैथल की बजाय अंबाला सिटी पहुंचने को कहा तो टीम ने अंबाला की टीम से संपर्क किया और फिर तीनों टीमें मानव चौक के पास पहुंच गई। इसके बाद महिला ने दलाल को 15 हजार रुपये ओर दिए तो वो उसे रतनगढ़ स्थित खुराना ट्रेडर्स पर ले गया और वहां पर प्रवीन खुराना मिला। जब उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए किसी को फोन किया तो उसने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। बावजूद इसके टीम ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को उक्त राशि सहित काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें