फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाईंड मर्डर की 4 माह बाद सुलझी गुत्थी, 20 हजार का लेनदेन के लिए उस्तरे की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। दादूपुर नलवी नहर की पटरी से मिले अज्ञात महिला के मिले शव मामले की गुत्थी सुलझ गई है। हत्यारे की पहचान बिहार के जिला सूपोल निवासी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जालंधर से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर अक्सर यूपी निवासी गोरी के साथ उसकी बहस होती थी। 3 अगस्त को दददूपुर नलवी नहर के पास भी दोनों के बीच लेनदेन को झगड़ा हुआ तो उस्तरे से उसकी हत्या कर दी थी। बाद में वह जालंधर जाकर रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। उल्लेखनीय है कि महिला का शव तीन अगस्त को बराड़ा थाने के एरिया में गांव दादूपुर नहर के पास से बरामद हुआ था। गांव दहिया माजरा निवासी माया राम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। लंबे समय से एसपी जश्नदीप द्वारा गठित टीम मामले की जांच कर रही थी। प्राथमिक पूछताछ में हत्यारोपी नूर मोहम्मद ने कई खुलासे किए हैं। बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला गोरी बराड़ा एरिया में पल्लेदारी का काम करती थी। उसकी दौरान नूर मोहम्मद ने गोरी से करीब 20 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने बताया कि जब भी गोरी नूर मोहम्मद से रुपए मांगती थी तो आरोपी झगड़ा करता था। बराड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी नूर मोहम्मद को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गांव दहिया माजरा निवासी माया राम के खेतों में महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया उस्तरा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें