सैन्य क्षेत्रों में एहतियातन बंद की गई प्रतिष्ठानों की लाइटें
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच अंबाला के सैन्य क्षेत्रों में एहतियातन तौर पर सभी प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दी गई हैं। भारत ने पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने निशाना बनाया।
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते कई शहरों में भारत में ब्लैक आउट किया गया है।