साहा। बुधवार को साहा में असहिष्णुता के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अभिनेता आमिर खान का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता मोहित दत्ता ने की। उन्होंने बताया कि अभिनेता अमीर खान को हिंदुस्तान के लोगों ने शोहरत दी है। लेकिन उसके बाद भी देश की छवि खराब करना गलत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस की चाल है। जो लोग अपने देश के प्रति इस तरह के बयान देते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान योगेश दत्ता, योगेश दत्ता, नितिन गंभीर, राजेश रंगा, दविद्र धीमान, सागर, मोहित सहित अन्य ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।