अंबाला छावनी के गांधी मैदान में बुधवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच पर सीएम नायब सैनी के सामने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि माना कि कुछ लोगों ने मुझे मेरी ही पार्टी में बेगाना बना दिया मगर कई बार बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम कर जाते हैं और हम काम करके दिखाएंगे। अगर आप मानते हो कि मैंने कैंट में काम किया है तो अपनी ताकत दिखा दो।