बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित गणमान्य। प्रवक्ता
मुलाना/बराड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह अभियान सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक माह के इस अभियान में बूथ स्तर पर कई जन कल्याणकारी कार्यक्रम होंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव और सेवा सेतु शामिल हैं। अभियान का समापन 17 अक्तूबर को जनसेवक महाकुंभ के साथ होगा। बराड़ा में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता दी है। पीएम आवास और उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।