पॉलिटेक्निक चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
अंबाला सिटी। जेएनयू में कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में सोमवार को पॉलीटेक्निक चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बीनू गर्ग के नेतृत्व में हुए इस धरने में मेयर अक्षिता सैनी और प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी को शर्मनाक बताया और सांसद के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी सांसद का इस्तीफा नहीं होता, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। संवाद