फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाया जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी।  प्रसिद्ध भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार अंबाला शहर में अंबाला जिला ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम  जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। हवन यज्ञ भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना के बाद परशुराम जी की प्रतिमा को  स्वर्ण मुकुट से सजाया गया। जीव कल्याण सभी की सुख समृद्धि और शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। श्री शिव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट करतार नगर छेहरटा अमृतसर के गद्दीनशीन अद्वैत स्वरूप आरती देवा महाराज एवं मां कमलेश्वरी धाम के संस्थापक संत बब्बू महाराज ने मोबाइल पर दिए अपने संदेश  में कहा कि भगवान श्री परशुराम जी के बताए रास्ते पर चलकर हमें आपसी सद्भाव और प्रेम बढ़ाना चाहिए। व्योवृद्ध मास्टर वेद प्रकाश कौशिक, जोगिन्द्र पाल कौशल ने कहा कि मनुष्य को राग-द्वेष और अहंकार रहित होकर अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर अन्याय और बुराइयों को मिटाना ही भगवान की सच्ची भक्ति है। समाजसेवी दविन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा ने कहा की अंबाला जिला ब्राह्मण सभा गरीबों के कल्याण के लिए बेमिसाल काम कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी को भगवान परशुराम जी के रंग में रंग दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें