फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का शिव कॉलोनी में मंगलवार को घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को दो अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया। युवकों की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। पीड़ित चरण सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसकी मोटरसाइकिल दोसड़का शिव कॉलोनी में उसके घर के बाहर खड़ी थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर से बाहर आया तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास ढूंढा, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली। जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी जांचे तो पता चला कि दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। युवकों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हैं। इसके बाद युवक ने मुलाना पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें