शहजादपुर के बाजार से बाइक चुराकर ले जाता हुआ चोर सीसीटीवी में हुआ कैद: सोशल मीडिया
शहजादपुर। रविवार को एक करियाना स्टोर के बाहर से चोर बाइक लेकर भाग गया। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी मेन बाजार में करियाना की दुकान है। रविवार सुबह 11:30 बजे उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। चोरी एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में बाइक ले जाता हुआ कैद हो गया। संवाद