अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार से बाइक चोरी करके ले जाता युवक। स्वंय
- फोटो : संवाद
अंबाला। लालकुर्ती बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के नजदीक से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने छावनी के हिंगलाइन निवासी छोटे लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। छोटे लाल ने बताया कि उसने अपनी बाइक को मंदिर के नजदीक खड़ा किया था, जिसे किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया। जब आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया तो एक युवक उसकी बाइक को चोरी करके ले जाता नजर आया। पुलिस को फुटेज सौंप दी है ताकि आरोपी की धरपकड़ हो सके।