फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई डर ही नहीं है। चोरों ने थाने के बाहर से एक बाइक चोरी कर ली और किसी को भनक तक नहीं लगी। भूरेवाला गांव का रहने वाला संजीव कुमार थाने में किसी काम से गया था और काम समाप्त करने के बाद बाहर निकला तो बाइक गायब मिली। नारायणगढ़ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भूरेवाला के संजीव के अनुसार वीरवार दोपहर करीब तीन बजे मैं थाने में किसी काम से आया था। मैंने अपनी बाइक को सही ढंग से ताला लगाकर खड़ा किया था। थोड़ी देर बाद जब बाहर आया तो वाहन गायब था। पुलिस के साथ मिलकर तलाश के प्रयास किया। लेकिन असफल होने के बाद शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें