फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवार पुजारी को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। साहा गौरी शंकर गोशाला स्थित शनि मंदिर जा रहे बाइक सवार पुजारी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल मुखेम गांव निवासी सुबीन कुमार ने बताया कि वह साहा में राकेश के पास किराए पर रहता है और वह साहा से कालपी रोड स्थित गोरी शंकर गोशाला स्थित शनि मंदिर में पुजारी है। उसी के साथ उसका भाई कृष्ण भी पुजारी का काम करता है। दो दिन पहले 29 जनवरी की शाम को वह साहा चौक से बाइक पर सवार होकर शनि मंदिर जा रहा था। इसी दौरान उसका भाई कृष्ण भी बाइक पर सवार होकर साहा से गोशाला जा रहा था।
तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसके कृष्ण की बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद कृष्ण बाइक समेत जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए एमएम अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें