फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अपने पैतृक गांव इस्माईलाबाद से शहर लौट रहे बाइक सवार दंपती को नग्गल ओवरब्रिज के पास पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुनानक कॉलोनी इस्माईलाबाद निवासी विक्रमजीत सिंह और काजल सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता इस्माईलाबाद निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटा विक्रमजीत सिंह और पत्नी काजल सैनी शहर में नौकरी करते थे। दोनों सिटी में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को कंपनी से छुट्टी होने के बाद इस्माईलाबाद अपने घर आए थे। शहर लौटते समय हादसा हो गया। विक्रमजीत सिंह और काजल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने सुखचैन की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें