अंबाला सिटी। बाइक पर आए दो युवकों ने दुकान पर बैठे बुजुर्ग के हाथ से पर्स झपट लिया और दोनों बाइक पर मोटर मार्केट की तरफ भाग गए। गीता नगरी निवासी संदीप कौशल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संदीप ने बताया कि उनकी सीमेंट की दुकान है। वीरवार दोपहर लगभग 12.30 उसके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान एक युवक ग्राहक बनकर आया और उसने पिता से सीमेंट मांगा, इसके लिए युवक ने पिता को 500 रुपये का नोट दिया। पिता ने जैसे ही छुट्टे पैसे देने के लिए पर्स निकाला तो उसी वक्त युवक पिता के हाथ से पर्स छीन कर बाहर की तरफ भाग गया। वहां पहले से बाइक पर एक युवक बैठा हुआ था और उसने अपना मुंह भी ढका हुआ था। संदीप ने बताया कि पर्स में करीब 15-16 हजार रुपये थे।