अंबाला। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में माथा टेककर लौट रही महिला के ऊपर बाइक सवार ने केमिकल फेंक दिया। इससे महिला झुलस गई और आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा।
अस्पताल से उपचार के बाद पीड़ित महिला के पति की ओर से दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला सिटी के जोगीवाड़ा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी शादी को करीब 16 साल हो गए हैं और उसके पास दो लड़के हैं। इनमें से एक 12 और दूसरा 13 साल का है।
22 जून को वो अपनी पत्नी मंजू बाला, छोटे भाई की पत्नी हीना व पड़ोस के दो बच्चों के साथ गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से वापिस अपने घर आ रहे थे। जब वो टीटू करियाना स्टोर के पास समय रात लगभग 11 बजे गली में पहुंचे तो सामने से अचानक बाइक पर आए व्यक्ति ने बिना किसी कारण कोई कैमिकल उन पर फेंक दिया जोकि जोकि उसकी पत्नी के मुंह पर गिरा और वो चिल्लाने लगी। चीख सुनकर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इ
स दौरान उसने बाइक सवार को रुकने के लिए कहा लेकिन वो चौराहे पर कुछ देर रुक कर तेजी से विश्वकर्मा मंदिर की तरफ भाग गया। इसके बाद वो अपनी पत्नी को पहले सिटी के नागरिक अस्पताल व इसके बाद एमएम अस्पताल सदोपुर ले गया, जहां उसकी पत्नी का उपचार हुआ।
23 जून को उसकी पत्नी को अस्पताल से से छुट्टी दे दी गई, लेकिन अभी भी उसकी पत्नी की आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है। इसलिए उसकी आंखों का अभी ऑपरेशन होना है। अभी उसकी पत्नी बयान देने की स्थिति में नही है और उसका सिटी के एक आंखों के अस्पताल में उपचार चल रहा है।