फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला का बैग लेकर भागा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। काम से घर लौट रही मोची मंडी निवासी रेणू का अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बैग झपट लिया। घटना यादव धर्मशाला के नजदीक हुई। पुलिस ने रेणू की शिकायत पर झपटमारी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रेणू ने बताया कि वो छावनी बस अड्डे के बाहर बनी आपकी रसोई में काम करती है। 28 जुलाई को शाम लगभग 7:30 बजे वो अपना काम खत्म करके 12 क्रॉस रोड से अपने घर की तरफ जा रही थी, जैसे ही वो यादव धर्मशाला के सामने पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो लड़कों उसके दाहिनी कंधे पर टंगे बैग को झपट लिया। बैग में 1500 रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें