संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। बराड़ा-दोसडक़ा मार्ग पर बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 23 वर्षीय आकाश बराड़ा-दोसडक़ा मार्ग पर एक रेस्टारेंट में काम करता था। सोमवार दोपहर को वह सामान लेने के लिए बराड़ा बाजार में जा रहा था। रेस्टोरेंट से कुछ ही दूरी पर सांई मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार का भी अगली हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। बराड़ा चौकी से जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंंचे। युवक को एमएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।