साहा। घसीटपुर मोड पर एक तेजरफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। साहा पुलिस को शिकायत देते हुए हरियोली गांव निवासी रोहतास कश्यप ने बताया कि वह घसीटपुर गांव में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। 12 मई को वह रात के समय अपने घर आ रहा था कि घसीटपुर मोड पर शाहबाद की तरफ से तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दाहिना पैर पूरी तरह से कुचला जाने के कारण वह अंबाला छावनी के नान्दरा अस्पताल में उपचाराधीन था। 20 मई को छुट्टी मिलने के बाद घर आया और कार्रवाई के लिए शिकायत दी।