अंबाला। शहजादपुर ओवरब्रिज के नीचे एक तेजरफ्तार कार चालक मंगलवार दोपहर में बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग गया। राहगीरों ने शोर सुनने के बाद कार चालक का पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। डायल-112 को बुलाने के बाद घायल बनोंदी गांव निवासी अभिषेक को उपचार के लिए शहजादपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि सिर पर ज्यादा चोटें लगाने के कारण परिजन अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल में ले गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शहजादपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी। संवाद