फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डैहर गांव के बस अड्डा के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के उपरांत चालक कैंटर सहित फरार हो गया। मृतक राकेश कुमार निवासी गदौली के पुत्र विकास सैनी ने कहा है कि उसने गदौली में सीएससी खोला हुआ है। उसके पिता की पंजलासा चौक पर सैनी ऑटो सेंटर के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को पिता सांय लगभग सवा चार बजे अपनी बाइक पर गांव की ओर आ रहे थक। जब वह बस अड्डा डैहर के पास पहुंचे तो अम्बली गांव की ओर से एक कैंटर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। पिता को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कैंटर का नंबर उसने नोट कर लिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें